झांसी, सितम्बर 24 -- झांसी (बबीना), संवाददाता । सड़क निर्माण में प्लास्टिक कचरे के उपयोग की दिशा में झांसी-ललितपुर हाईवे पर पायलट ट्रायल किया गया है। एनएचएआई की परियोजना कार्यान्वयन इकाई झांसी ने करीब एक किलोमीटर लंबे दो लेन सड़क खंड पर वेस्ट एलडीपीई को बिटुमेन में नियंत्रित तरीके से मिलाकर बिटुमिनस कंक्रीट की लेइंग कराई। प्रयोग में करीब 1350 किलोग्राम वेस्ट प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया। यह पायलट ट्रायल मोर्थ के मुख्य अभियंता एवं डायरेक्टर न्यू टेक्नोलॉजी बिधुर कांत झा तथा परियोजना निदेशक मनोज कुमार की देखरेख में मेसर्स गायत्री प्रोजेक्ट्स ने कराया। तकनीक आईआईटी बीएचयू, वाराणसी के प्रो. अंकित गुप्ता के पर्यवेक्षण में मोर्थ द्वारा प्रायोजित शोध परियोजना के तहत विकसित की गई है। यह भी पढ़ें- ब्यूरो : गन्ने से जल्द तैयार होगा बायोडिग्रेडेबल प...