सहरसा, दिसम्बर 10 -- सौरबाजार। सहरसा नगर निगम क्षेत्र के बैजनाथपुर चौक स्थित अंडरपास ब्रिज के नीचे इन दिनों कचरे का अंबार लगा हुआ है, जिससे पूरे दिन बदबू फैलती रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम बनने के बावजूद सफाई व्यवस्था पंचायत से भी खराब है। व्यस्ततम चौक होने के बावजूद नियमित सफाई नहीं होने से क्षेत्र में गंदगी और परेशानी लगातार बढ़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...