हजारीबाग, मई 9 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि स्वच्छ सर्वेक्षण और शहर को सुंदर बनाने के बड़े-बड़े दावों के बीच हजारीबाग नगर निगम की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। शहर के मुख्य मार्ग (मेन रोड) से लेकर विभिन्न मुहल्लों की गलियों और चौराहों पर कचरे का अंबार लगा हुआ है। आलम यह है कि कचरा ससमय न उठाए जाने के कारण नालियों के किनारे गंदगी का पहाड़ खड़ा हो गया है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल है। शहर के कई प्रमुख इलाकों में हर दिन कचरा उठाव की व्यवस्था ठप नजर आती है। स्थानीय लोगों की मानें तो कूड़े का उठाव प्रतिदिन होने के बजाय दो-चार दिनों के अंतराल पर किया जा रहा है। ऐसे में डस्टबिन भर जाने के बाद कचरा सड़कों पर बिखरने लगता है।हल्की बारिश होते ही समस्या और विकराल हो जाती है। सड़क किनारे जमा कूड़ा बारिश के पानी के साथ बह...