बेगुसराय, अप्रैल 23 -- बीहट,निज संवाददाता। बरौनी प्रखंड की पिपरादेवस पंचायत के वार्ड नंबर 10 में गुरुवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब रिहाइशी इलाके के बीच स्थित कचरे के ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर बरौनी अग्निशमन केंद्र से आकर दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पाया जिससे बड़ा हादसा होने से बचा। सामाजिक कार्यकर्ता आदित्य कुमार उर्फ बाबू साहब ने बताया कि सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग हरकत में आया और बिना वक्त गंवाए दो यूनिट दमकल घटनास्थल पर पहुंच कर आग को नियंत्रत किया। समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ी अनहोनी टल गई और आग को आस-पास के घरों में फैलने से रोक लिया गया। प्रधान अग्निक राजू रंजन बोस, पंकज कुमार, राजू कुमार गुप्ता, अमन...