औरैया, जनवरी 29 -- औरैया/अजीतमल, संवाददाता। अजीतमल नगर क्षेत्र में कचरे का बढ़ता ढेर अब कस्बावासियों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। नगरभर से उठने वाला कचरा समय पर निस्तारित न होने के कारण अधिकांश स्थानों पर सड़क किनारे जमा हो गया है। उधर, शहर के विभिन्न मोहल्लों में कचरे के ढेर सड़क और नालियों के पास दिख रहे हैं, जिससे नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है और यातायात और जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कचरा निस्तारण प्लांट संचालन में है, लेकिन प्लांट की क्षमता सीमित होने के कारण शहर के अधिकांश कचरे को समय पर प्लांट तक पहुंचाना संभव नहीं हो पा रहा। घरों और बाजार से निकलने वाला कचरा, जिसमें खाद्य अपशिष्ट, प्लास्टिक, कागज और अन्य घरेलू व औद्योगिक कचरा शामिल है, नालियों और सड़क किनारे जमा हो गया है। विभिन्न मौसम में समस्या और गंभीर हो जाती है। बरसात में कचर...