सासाराम, मई 16 -- नोखा, एक संवाददाता। नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की हकीकत शनिवार को उस समय सामने आ गई, जब नगर परिषद मुख्यालय स्थित प्रखंड के गौरव माने जाने वाले गढ़ सूर्य मंदिर तालाब छठ घाट परिसर में वट सावित्री पूजा करने पहुंचीं महिलाओं को गंदगी और दुर्गंध के बीच पूजा-अर्चना करनी पड़ी। यह भी पढ़ें- महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा-अर्चनामहिलाओं की समस्याएं जानकारी के अनुसार, छठ घाट परिसर स्थित विशाल वटवृक्ष के आसपास इकट्ठे कचरे की साफ-सफाई कराने को लेकर पूजा समिति द्वारा कई दिनों से नगर प्रशासन से अनुरोध किया जा रहा था। इसके बावजूद पूजा स्थल समीप फैली गंदगी नहीं हटाई गई। परिणामस्वरूप शनिवार सुबह वट सावित्री व्रत करने पहुंचीं सैकड़ों महिलाओं को बदबूयुक्त वातावरण में घंटों बैठकर पूजा करनी पड़ी। महिलाओं ने बतायी कि आसपास इतनी दुर्गंध फैली ...