सिद्धार्थ, जून 24 -- लोटन। लोटन क्षेत्र के सिकरी गांव में जाने वाले रास्ते के किनारे कूड़े कचरे का ढेर पड़ा रहता है। गांव की हालत भी बदहाल है। सफाई कर्मी कभी कभार आते हैं। इससे गांव की हालत बदतर है। सिकरी गांव में भी साफ सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। कूड़े कचरे से उठ रही दुर्गंध से ग्रामीण परेशान हैं। साथ ही मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीणों ने साफ-सफाई कराने की मांग की है। एडीओ सदानंद वर्मा ने बताया कि सफाई कर्मियों को निर्देशित कर शीघ्र ही साफ सफाई करा दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...