चतरा, मई 9 -- चतरा, प्रतिनिधि। चतरा शहर के कई मोहल्लों और प्रमुख चौक-चौराहों पर नालियों के किनारे कचरों का अंबार लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि शहर के मेन रोड से लेकर अंदरूनी मोहल्लों तक नियमित रूप से कचरे का उठाव नहीं होता है। कई इलाकों में दो से चार दिनों के अंतराल पर कचरा उठाया जाता है, जिससे आसपास गंदगी फैली रहती है। बारिश होने पर सड़क किनारे पड़ा कचरा बहकर सड़कों और नालियों में पहुंच जाता है। इससे जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है और दुर्गंध के कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। प्रभावित क्षेत्र के निवासी राजा कुमार ने बताया कि नालियों की सफाई कभी-कभार ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.