बिजनौर, फरवरी 24 -- होली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले में मिलावटखोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर रंगीन कचरी, पनीर, रसगुल्ला सहित कुल 11 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। मंगलवार को खाद्य विभाग की टीम ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव सिंह के नेतृत्व में धामपुर, नजीबाबाद और चांदपुर क्षेत्र में कार्रवाई की। धामपुर तहसील क्षेत्र से सूजी की कचरी, तिल का तेल और रंगीन कचरी का एक-एक नमूना लिया गया। वहीं नजीबाबाद क्षेत्र से रंगीन कचरी के तीन नमूने, रसगुल्ले का एक नमूना और पनीर का एक नमूना भरा गया। चांदपुर क्षेत्र में भी टीम ने मावा और दही का एक-एक नमूना लेकर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा है। अधिकारियों क...