मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कंपनीबाग स्थित नगर भवन के पास कचरा प्रबंधन सह जैविक खाद उत्पादन व विपणन केंद्र में कचरा से खाद बनानेवाली मशीन कबाड़ होने के मामले में पूर्व मेयर सुरेश कुमार ने दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने नगर विधायक रंजन कुमार को पत्र लिखा है। पूर्व मेयर के मुताबिक उनके कार्यकाल में गीले कचरे से खाद बनाने को लेकर पहल की गई थी। इसका दूरगामी परिणाम होता। हालांकि, प्रशासनिक लापरवाही से यह बर्बाद हो गया। अगर यह केंद्र काम करता तो रौतनिया में गीला कचरा डंप नहीं करना पड़ता। गीला कचरा के सड़ने से दुर्गंध के साथ ही कई तरह की परेशानी डंपिंग सेंटर के आसपास के ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.