बिहारशरीफ, अप्रैल 10 -- कचरा रखने व प्रसंस्करण इकाई बनाने के लिए लीज पर चाहिए 17 एकड़ जमीन नगर निगम ने दूसरी बार प्रकाशित कराया विज्ञापन, 24 तक करें आवेदन सरकारी जमीन नहीं मिलने पर रैयती जमीन लेने की योजना फोटो : नगर केके 07 : बिहारशरीफ नगर निगम कार्यालय। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र से निकले कचरा को जमा करने व उसे प्रसंस्करण करने के लिए इकाई लगाने को लगभग 17.15 एकड़ जमीन चाहिए। इसके लिए नगर निगम ने दूसरी बार विज्ञापन प्रकाशित कर लोगों से प्रस्ताव मंगाए हैं। सरकारी जमीन नहीं मिलने के कारण इस बार रैयती जमीन को लीज पर लेने की योजना है। इच्छुक रैयत (भूस्वामी) 24 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। नगर प्रबंधक साकेश कुमार ने बताया कि नगर निगक के 10 किलोमीटर एरिया के अंदर यह जमीन होना चाहिए। एक से अधिक भूस्वामी भी इसके लिए संयुक्त रूप से ...