कचरा भवन सेंटर बना नशेबाजों का अड्डा
सहरसा, मई 19 -- सलखुआ, एक संवाददाता।थाना क्षेत्र के कोपरिया पंचायत स्थित कचरा भवन सेंटर में इन दिनों नशेबाजों द्वारा लगातार उपद्रव मचाने का मामला सामने आया है। स्वच्छता सुपरवाइजर रोहित कुमार ने थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि पंचायत के सफाईकर्मी प्रतिदिन गांवों से कचरा लाकर वार्ड संख्या-7 स्थित डब्लूपीयू सेंटर में जमा करते हैं। लेकिन रात करीब आठ बजे से देर रात तक कुछ असामाजिक तत्व सेंटर का ग्रील गेट तोड़कर अंदर घुस जाते हैं और वहां बैठकर नशा करते हैं। कचरे में आग लगाने से फैला भय: उपद्रवियों द्वारा कचरे को इधर-उधर फेंकने और उसमें आग लगाने से आसपास के लोगों व स्वच्छता कर्मियों में भय का माहौल है। सेंटर राय चौक से हरिपुर जाने वाली सड़क किनारे स्थित है, जहां रात में गश्ती नहीं होने से नशेबाजों का म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.