कचरा फेंकने से मना करने पर मां-बेटी पर हमला, सिर फोड़ा
सीतापुर, जून 14 -- बिसवां, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम राजाकरनाई में मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने मां-बेटी के साथ मारपीट की। आरोप है कि कूड़ा फेंकने का विरोध करने पर विपक्षीगणों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर युवती का सिर फोड़ दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजाकरनाई गांव निवासी सोनेश्वरी उर्फ सोनापति और उनकी पुत्री पल्लवी ने कोतवाली पुलिस से शिकायत के बताया कि गांव के ही निखिल और अंजना उनके घर के सामने कूड़ा डाल रहे थे। जब पल्लवी ने उन्हें गंदगी फैलाने से मना किया, तो आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विवाद के दौरान अंजना ने वहां पड़ी ईंट उठाकर पल्लवी के सिर पर मार दी, जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह भी पढ़ें- युवक को घर में घुसकर पीटा, औरतों संग अभद्रता शोर मचाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.