बक्सर, अप्रैल 16 -- निर्णय शहर में कचरा फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना, नगर परिषद सख्त कूड़ा फेंकते पाए जाने पर जिओ टैग फोटो के साथ की जाएगी रिपोर्ट बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आए दिन शहर में जहां-तहां कचरा फेंकने वालों के खिलाफ स्थानीय नगर परिषद अब सख्ती बरतने के मूड है। डीडीसी निहारिका छवि ने भी इस पर संज्ञान लिया है। इसे लेकर गुरुवार को उन्होंने नप के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके तहत वार्ड की गली-मुहल्लों व मुख्य सड़कों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ 300 रुपए से अधिकत्तम 05 हजार रुपये तक का जुर्माना तय किया गया है। वहीं जुर्माना की राशि नप द्वारा ही वसूल किया जायेगा। यह भी पढ़ें- निजी अस्पतालों के बायोमेडिकल कचरे का कराएं निस्तारण अगले एक सप्ताह तक लोगों को जागरुक करने के लिए पोस्टर-बैनर लगाने के साथ ही शहर के कोने-कोने तक माइकिंग भ...