सीवान, मार्च 10 -- नगर परिषद का कचरा प्वाईंट्स हो या फिर एनजीओ का, दोनों के आस-पास घनी बस्ती से लेकर फुटपाथी दुकानदार व स्थायी दुकानदार हैं। कचरे का ढेर लगने से जहां फुटपाथी दुकानदारों का व्यवसाय पूरी तरह चौपट हो रहा है, वहीं स्थानीय दुकानदार नाक पर रुमाल डाल दुकान चलाने को विवश हैं। इन सबके बीच खरीदारी करने वाले लोग फुटपाथी दुकान हो या स्थायी दुकान, दोनों जगहों पर गंदगी व बदबू से परेशान रहते हैं। यह स्थिति कचरा प्वाईंटस व शहर के शांति वट वृक्ष, हाफिजी चौक के समीप कसेरा टोली मोड़ तीनमुहानी, चिकटोली मोड़, बड़ी मस्जिद के पीछे, डीएवी मोड़, स्टेशन मोड़, फतेहपुर बाईपास, वीएम हाई स्कूल आदि जगहों पर कमोबेश रोजाना देखने को मिल रही है। उपर से जब बाजार में पूरी रौनक रहती है, खरीदारों व भीड़ से बाजार में आपाधापी मची रहती है, उसी दौरान जेसीबी से कचरा...