नई दिल्ली, मार्च 25 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली के उप-राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मंगलवार को नगर निगम की प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निगम के अफसरों से कचरा प्रबंधन और सड़क मरम्मत जैसे कार्यों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उप-राज्यपाल ने बैठक की तस्वीरें एक्स पर साझा करते हुए लिखा कि बीते कुछ वर्षों में तमाम बाधाओं के बावजूद निगम ने कई सराहनीय प्रयास किए हैं। इसके बावजूद अभी बहुत कुछ किए जाने की जरुरत है। इनमें कचरा प्रबंधन, सड़कों की मरम्मत, धूल नियंत्रण और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रमुख है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों कहा कि उन्हें आम लोगों की तरफ से मिलने वाली रचनात्मक प्रतिक्रियाओं को स्वीकार करना चाहिए। उप-राज्यपाल ने नगर निगम, डीडीए, जल बोर्ड, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण व अन्य विभागों के ...