मथुरा, नवम्बर 27 -- 53वीं जनपद स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन वीडीपी राजकीय इंटर कालेज में हुआ। जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान आधारित नवाचार, मॉडल एवं प्रयोगों के माध्यम से भविष्य की वैज्ञानिक सोच और सृजनशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रवीन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों एवं विचारों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के वैज्ञानिक आयोजनों से विद्यार्थियों में अनुसंधान की भावना विकसित होती है। प्रदर्शनी के निर्णायक सतपाल शर्मा एवं प्रदीप ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प में ब्लैक स्टोन गर्ल्स इंटर कालेज की कक्षा 10 की छात्रा कशिश प्रथम, हरित ऊर्जा में प्रेम महाविद्यालय वृंदावन के कक्षा 10 के सुमन सिंह प्रथम, उभर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.