कचरा प्रबंधन में जोर बाग को मिला अनुपम कॉलोनी का टैग
नई दिल्ली, मई 17 -- नई दिल्ली। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद ने अपने क्षेत्र के जोर बाग को अनुपम कॉलोनी का टैग दिया है। सौ फीसदी कचरा प्रबंधन और पर्यावरण के मुफीद तरीकों के अपनाने वाली कॉलोनियों को एनडीएमसी द्वारा अनुपम कॉलोनी के रूप में प्रमाणित किया जाता है। रविवार दिन में जोर बाग में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया। इस मौके पर एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि स्वच्छ और हरित कॉलोनियों की परिकल्पना के अंतर्गत अब जोर बाग को एनडीएमसी की अगली अनुपम कॉलोनी के रूप में प्रमाणित किया गया है। इससे पूर्व सत्य सदन आफिसर्स फ्लैट्स, भारती नगर, आराधना कॉलोनी, बापू धाम कॉलोनी, न्यू मोती बाग एवं काका नगर को अनुपम कॉलोनी घोषित किया जा चुका है। एनडीएमसी की अनुपम कॉलोनियों में स्रोत पर ही कचरे का 100 फीसदी पृथक्करण, मौके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.