छपरा, जनवरी 30 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। छपरा नगर निगम क्षेत्र के श्यामचक मोहल्ले व आसपास के इलाकों के लोगों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा घनी आबादी के बीच स्थित अपनी सरकारी जमीन पर कचरा डंपिंग पोस्ट और कचरा निस्तारण प्रणाली स्थापित कर दी गई है, जो स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। लोगों का कहना है कि कचरा डंपिंग स्थल के चारों ओर आवासीय क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं। ऐसे में कचरे से उठने वाली दुर्गंध, मच्छरों और कीट-पतंगों के कारण आए दिन लोग बीमार पड़ रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कचरा डंपिंग पोस्ट के कारण संक्रमण फैलने का हमेशा खतरा बना रहता है और महामारी जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.