कचरा डंपिंग यार्ड हटाने की मांग को लेकर उपाध्यक्ष ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
सिमडेगा, जून 19 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नप उपाध्यक्ष दीपक रिंकू ने वार्ड संख्या-12 के गुलजार गली के बाजार टांड़ पथ में बने कचरा डंपिंग यार्ड को तत्काल दूसरे स्थान में स्थानांतरित करने की मांग डीसी कंचन सिंह से की है। इस संबंध में उन्होंने डीसी को आवेदन भी सौंपा है।
स्थानीय लोगों की परेशानियां उन्होंने कहा कि घनी आबादी के बीच बने इस डंपिंग यार्ड से स्थानीय लोगों का जीवन दूभर हो गया है। आवेदन में कहा गया है कि नप द्वारा पूरे शहर से प्रतिदिन एकत्रित किए जाने वाले कचरे को वार्ड-12 स्थित गुलजार गली में जमा किया जाता है। लेकिन जिस स्थान पर कचरा डंपिंग यार्ड बनाया गया है। उसके चारों ओर बड़ी संख्या में आवासीय मकान हैं। कचरे से उठने वाली तेज दुर्गंध, गंदगी और संक्रमण के कारण आसपास रहने वाले लोगों को हर दिन भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.