गुड़गांव, मार्च 13 -- गुरुग्राम। खुले में कचरा जलने से रोकने और मलबे के बेहतर निपटान को लेकर गुरुग्राम नगर निगम की तरफ से डब्ल्यूआरआई, इंडिया से तकनीकी सहयोग लिया जाएगा। शुक्रवार को इस सिलसिले में नगर निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया। दावा है कि इस तकनीकी सहयोग से शहर में वायु प्रदूषण के इन दो प्रमुख कारणों को प्रभावी तरीके से कम किया जा सकेगा। बैठक में फैसला हुआ कि खुले में कचरा जलाने के लिए विस्तृत अध्ययन किया जाएगा। उन स्थानों की पहचान की जाएगी, जहां पर कचरा जलाने की घटनाएं अधिक होती हैं। इसके पीछे के कारणों का विश्लेषण किया जाएगा। इसके आधार पर नगर निगम के कर्मचारी, आरडब्ल्यूए, स्कूल और कॉलेज में व्यापक जागरूकता व क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे लोगों में व्यवहार परिवर्तन ...