प्रयागराज, मई 11 -- नगर निगम को कूड़ा अलग करने के लिए एचडीएफसी बैंक ने दो सेपरेटर मशीनें दी हैं। सीएसआर के तहत ट्रॉमेल एवं बैलिस्टिक सेपरेटर मशीनों से कूड़े के ढेर से प्लास्टिक, पेपर और ठोस (गीला-सुखा) कूड़ा को अलग करने में सहायक होगा। नगर निगम के बसवार स्थित कूड़ा ट्रीटमेंट प्लांट में उपयोग शुरू हो गया है। नगर आयुक्त साईं तेजा ने प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सभागार में दोनों मशीनों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि दोनों मशीनें तेजी से कूड़े को पृथक करेंगी। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त दीपेंद्र यादव, राजीव शुक्ला, मुख्य वित्त अधिकारी आरके शर्मा, सहायक नगर आयुक्त दीपशिखा पांडेय, एचडीएफसी के क्लस्टर हेड संतोष सिंह, ब्रांच मैनेजर अभय प्रताप सिंह, अमित कुमार सिंह के साथ नगर निगम के जोनल अधिकारी व इंजीनियर मौजूद रहे। य...