मुंगेर, जनवरी 6 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को नगर के संत टोला स्थित कचरा गोदाम में सफाई करने के दौरान लोहा का भारी बक्सा अचानक गिर गया जिसकी चपेट में आने से तीन व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार संत टोला निवासी सियाराम कुमार का कचरा गोदाम में साफ सफाई की जा रही थी। इसी दौरान लोहे का भारी बक्सा को हटाने के क्रम में वह नीचे गिर गया जिसकी चपेट में आने से गोदाम मालिक सियाराम कुमार, प्रसंडो निवासी नरेश साह का पुत्र डब्लू कुमार और महकोला निवासी रंजीत कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने तीनों जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर रूप से जख्मी रंजीत कुमार की गंभीर...