जहानाबाद, जून 22 -- करपी, निज संवाददाता। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में अंचल अधिकारी प्रेम आनंद प्रसाद की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के कार्य को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गईं। बैठक में प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका आनंद कृष्णा, ब्लॉक कोर्डिनेटर अमरेश कुमार चंद्रा, कार्यालय सहायक पवन कुमार, पंचायत सचिव सुरेन्द्र कुमार साह सहित सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक उपस्थित थे। बैठक में अंचल अधिकारी ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत पंचायतों में बंद पड़े कचरा उठाव वाहन, ई रिक्शा, ठेला, पैण्डल रिक्शा को अविलम्ब रिपेयर कर फंक्शनल करने के लिए पंचायत सचिव को निर्देशित किया। यह भी पढ़ें- कचरा उठाव में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं सीओ ने कहा कि कचरा उठाव में किसी भी तरह की लापर...