सीवान, अप्रैल 16 -- सीवान। शहर के कई मोहल्लों में नियमित कचरा उठाव नहीं होने से गंदगी फैल रही है। सड़क किनारे कचरे के ढेर लग गए हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बदबू के कारण आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से सफाई कर्मी नहीं आए हैं। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। लोगों ने नगर परिषद से नियमित सफाई और कचरा उठाव की मांग की है। जल्द समाधान नहीं होने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...