लखीसराय, जून 29 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और डंपिंग मुक्त बनाने के प्रशासनिक दावे शहर में पूरी तरह दम तोड़ चुके हैं। शहर की सफाई व्यवस्था इस कदर पटरी से उतर गई है कि अब आम नागरिकों का जीना मुहाल हो गया है। सरकारी खजाने से लाखों रुपये बहाने के बावजूद नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जगह-जगह कचरे का अंबार लग रहा है। इस घोर अव्यवस्था की सबसे बड़ी वजह यह है की नगर परिषद क्षेत्र इलाके में डोर टू डोर कचरा उठाव ठप हो गया है। शहर के अधिकांश वार्डों में घूमने वाले नगर परिषद के कचरा उठाव वाहनों से अब 'गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल' की चिर परिचित धुन सुनाई देना पूरी तरह बंद हो गया है। वाहनों के लाउडस्पीकर महीनों से खराब पड़े हैं जिससे पूरी स्वच्छता मुहिम ही खामोश होकर रह गई है।

​बिना आहट गुजर रह...