कटिहार, दिसम्बर 27 -- बारसोई निज प्रतिनिध कचना थाना क्षेत्र अंतर्गत वाजेदोगच्छ में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लीटर देशी शराब एवं मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार युवक मोहम्मद साजिद अली आबादपुर थाना क्षेत्र के मालापाड़ा का रहने वाले हैं। इस दौरान एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। थाना अध्यक्ष आंनद कुमार ने बताया कि कचना थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वाजेदोगच्छ इलाके में अवैध देशी शराब की तस्करी की जा रही हैं। सूचना के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया हैं। युवक के पास से 40 लीटर देशी शराब एवं एक मोटरसाइकिल जप्त की गई हैं। मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही जब्त मोटरसाइकिल को थाना लाया गया हैं। तथा युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं।

हिंद...