धनबाद, सितम्बर 22 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। जिले के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक नामांकित एवं अध्ययनरत सभी कोटि के छात्र-छात्राओं को पोशाक की राशि डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में झारखंड शिक्षा परियोजना, धनबाद के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। निर्देश के अनुसार विद्यालयों के प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक अपने विद्यालय के संबंधित विद्यार्थियों का बैंक खाता, आधार सहित अन्य आवश्यक विवरण निर्धारित प्रपत्र में भरकर एक सप्ताह के अंदर प्रखंड संसाधन केंद्र को उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद विद्यार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से पोशाक की राशि भेजी जाएगी। विद्याल...