कुशीनगर, सितम्बर 2 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने छात्र-छात्राओं को राहत देते हुए शैक्षिक सत्र 2026-27 के कक्षा नौ और 11 तथा परीक्षा वर्ष 2027 के कक्षा 10 और 12 के संस्थागत एवं व्यक्तिगत विद्यार्थियों के अग्रिम पंजीकरण से संबंधित प्रक्रिया के लिए निर्धारित तिथियों में वृद्धि की है। तिथि बढ़ने से अब तक पंजीकरण से वंचित विद्यार्थियों को प्रक्रिया पूरी करने का अवसर मिलेगा। परिषद ने विद्यालयों को भी निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पंजीकरण और अभिलेखों की जांच पूरी कराने के निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- मैट्रिक इंटर परीक्षा की तैयारी तेज, 16 सितंबर तक भरें ऑनलाइन परीक्षा फॉर्मकक्षा 9 और 11 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कक्षा नौ और 11 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अग्रिम पंजीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए बोर्ड ने 10 ...