गोरखपुर, फरवरी 9 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव से कक्षा 9 में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने गांव के दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां की तहरीर के अनुसार उनकी 12 वर्षीय बेटी क्षेत्र के एक विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा है। सात फरवरी की सुबह करीब नौ बजे वह परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन दोपहर तीन बजे तक नहीं लौटी। परिजनों ने जब उसकी तलाश रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। मां की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने गांव निवासी धीरज गौड़ एवं उसकी मां के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की...