सासाराम, सितम्बर 2 -- अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नवाडीह, रोहतास में कक्षा 11वीं के विज्ञान संकाय की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विद्यालय के प्राचार्य जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि रोहतास जिले के वैसे विद्यार्थी, जिन्होंने वर्ष 2026 में कक्षा 10वीं की परीक्षा न्यूनतम 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण की है, वे प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के लिए विज्ञान एवं गणित विषय में भी 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी विद्यालय कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। यह भी पढ़ें- मुंगेर : जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौवीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू इच...