बिजनौर, मई 17 -- कुमकुम बैंक्वेट हॉल में आशीर्वाद फाउंडेशन की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कक्षा 10 और 12 के मेधावी छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया। आशीर्वाद फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा 10 और 12 के मेधावी छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लीना लिंघल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं छात्र- छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उनके साथ जिला महिला कल्याण अधिकारी रबिता राठी, संस्था अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. हिमांशू मिश्रा, सचिव प्रांशत कुमार और हाई कोर्ट के जज मोहम्म्द आदिल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...