दुमका, मई 6 -- दुमका, प्रतिनिधि। स्थानीय सारस्वती शिशु विद्या मंदिर में कक्षा 10 के विद्यार्थियों के सम्मान में प्रतिभा विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में सचिव डॉ. सूरज केसरी, अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पांडेय, सदस्य केके सरकार एवं डॉ. श्वेता स्वराज सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों का पालन करने की प्रेरणा दी।उन्होंने कहा कि विद्यालय में प्राप्त शिक्षा और संस्कार विद्यार्थियों के जीवन की सफलता की नींव बनेंगे। इस अवसर पर कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत एवं नाटक प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- अविका समेत मेधावी छात्र सम्मानित कक्...