कक्षा 10 की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, गुमशुदगी दर्ज
बदायूं, जुलाई 10 -- बदायूं,संवाददाता। घर से निकली कक्षा 10 की एक छात्रा वापस नहीं लौटी तो परिवार में चिंता बढ़ गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। बिसौली नगर के चंदौसी रोड स्थित एक सीबीएसई विद्यालय में कक्षा 10 में अध्ययनरत छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा के अचानक गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया। छात्रा घर से अपने कुछ कपड़े और आधार कार्ड लेकर निकली थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिवार के लोगों ने रिश्तेदारी समेत अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- बिसौली से हाईस्कूल की छात्रा लापता, गुमशुदगी दर्ज इसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.