अररिया, अप्रैल 6 -- अररिया, निज प्रतिनिधि स्कॉटिश पब्लिक स्कूल,अररिया में रविवार को वार्षिक परिणाम दिवस सह अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की गयी। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह व हर्ष का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अज़ीम उर्फ पप्पू अज़ीम उपस्थित रहे। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर प्रत्येक कक्षा के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से एक थैले में उनका वार्षिक परिणाम, कक्षा दिनचर्या, पाठ्यक्रम एवं शैक्षणिक पंचांग प्रदान किया गया, जिससे वे आगामी सत्र की पूरी शैक्षणिक योजना से पहले से ही अवगत हो सकें। कार्यक्रम के दौरान अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.