श्रावस्ती, मार्च 24 -- श्रावस्ती, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के तहत बेटियों को सुरक्षित माहौल देने के साथ ही सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही बेटियों को उनकी सुरक्षा व अधिकार के लिए जागरूक किया जा रहा है। नेतृत्व के पथ पर बढ़ती सशक्त बेटियां थीम पर मंगलवार को सिरसिया के प्राथमिक विद्यालय बगही में मिशन शक्ति के तहत कक्षा पांच की छात्रा आशा एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनी। यह भूमिका निभाकर आशा ने आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय कौशल का परिचय दिया। एक दिन की प्रधानाध्यापक ने बच्चों से संवाद कर उनकी समस्या जानी। साथ ही मेहनत कर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के शिक्षक कर्मवीर राणा ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास के विकास के लिए संकल्पित है। इसी के क्रम में आशा को एक दिन ...