कानपुर, मार्च 30 -- कानपुर। चकेरी के गंगा नगर न्यू पीएसी लाइन निवासी पीड़ित पिता के अनुसार उनका 14 वर्षीय छोटा बेटा श्यामनगर स्थित एक स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है। शनिवार को वह बिना बताए कहीं चला गया। काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। अनहोनी की आशंका को देख पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी ने बताया कि परीक्षा परिणाम में नंबर कम आने से निराश होकर किशोर के घर से कहीं जाने की बात सामने आई है। अपहरण की रिपोर्ट दर्ज किशोर की सकुशल बरामदगी के लिए टीम लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...