लखीमपुरखीरी, फरवरी 25 -- कक्षा नौ के छात्र-छात्राओं के लिए युवा विज्ञानी कार्यक्रम (युविका) में नामांकन शेड्यूल जारी हो गया है। नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक से जोड़ना युविका का मुख्य उद्देश्य है। इसरो ने युविका 2026 यानी युवा विज्ञानी कार्यक्रम की घोषणा की है। 27 फरवरी से 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। 13 अप्रैल को पहली चयन सूची जारी की जाएगी। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत चयनित छात्रों को इसरो केंद्रों में वैज्ञानिकों से मिलने, प्रयोगशालाएं देखने और स्पेस टेक्नोलॉजी को करीब से समझने का मौका मिलेगा। रहने, खाने और यात्रा खर्च की पूरी व्यवस्था इसरो करेगा। संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने लखनऊ मण्डल के सभी छह जिलों लखनऊ, सीतापुर, लख...