कुशीनगर, अक्टूबर 3 -- दुदही। हिन्दुस्तान संवाद। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा 9 की छात्रा के साथ छेड़छाड़, उसका फोटो आपत्तिजनक ढंग से प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक पर पास्को, दलित उत्पीड़न, आईटी एक्ट तथा अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।थाना क्षेत्र की कक्षा नौ की छात्रा की मां ने विशुनपुरा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव का ही एक युवक परेशान करता है जिससे आजिज होकर उसमें स्कूल जाना छोड़ दिया है। आरोपी युवक लड़की का कोई आपतिजनक फोटो बनाकर भी प्रसारित कर रहा है जिससे लड़की सदमे में है। आरोपी के परिजनों से शिकायत करने पर वह मारपीट तथा धमकी दे रहे है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक पर दलित उत्पीड़न, आईटी एक्ट, पास्को सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष शनि कुमार जाव...