मेरठ, सितम्बर 23 -- कक्षा नौ के छात्रों के लिए संशोधित गणित की पाठ्यपुस्तक 'गणित मंजरी-भाग 2' उपलब्ध हो गई है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 21 सितंबर से इसकी बिक्री शुरू कर दी है। पुस्तक का भाग एक पहले ही जारी किया जा चुका है। दीवान पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य वीके मिश्रा ने बताया कि नई पुस्तक राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-स्कूली शिक्षा 2023 के अनुरूप तैयार की गई है। इसमें गणितीय अवधारणाओं को समझने, तर्कशक्ति और समस्या समाधान क्षमता विकसित करने पर जोर दिया गया है। विद्यालयों और गणित शिक्षकों को भाग एक व दो के आधार पर शिक्षण योजना और कक्षा गतिविधियों को व्यवस्थित करने की सलाह दी गई है। यह भी पढ़ें- एनसीईआरटी ने कक्षा नौ की दो और किताबें जारी की यह भी पढ़ें- एनसीईआरटी ने कक्षा 9वी...