कक्षा नौ और 11 के पंजीकरण एक नवंबर से होंगे ऑनलाइन
विकासनगर, अक्टूबर 30 -- -16 नवंबर तक खुलेगा पोर्टल, स्कूलों को 19 नवंबर तक नामावली और कोष पत्र जमा कराने होंगे विकासनगर, संवाददाता। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नौ और 11 के संस्थागत छात्र-छात्राओं के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों का पंजीकरण एक नवंबर से ऑनलाइन होगा। इसके लिए पोर्टल 16 नवंबर की रात 11:55 बजे तक खुला रहेगा।परिषद के सचिव विनोद कुमार ढौंढियाल ने इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सभी राजकीय, अशासकीय और वित्तविहीन मान्यता प्राप्त हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्धारित समयसीमा में पंजीकरण पूरा कराने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- Meerut News: मिशन एडमिशन: एमपीएस समूह में प्रवेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.