पीलीभीत, सितम्बर 11 -- पीलीभीत। डीआईओएस विजय सिंह यादव ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के कक्षा नौ और 11 के रेगुलर अभ्यर्थियों के स्कूलों में पंजीकरण शुल्क लेने और ऑनलाइन पंजीकरण कराने की पूर्व निर्धारित तिथियों में बढ़ोत्तरी की गई है। कक्षा नौ और 11 के छात्र-छात्राओं का अग्रिम पंजीकरण 30 सितंबर तक हो सकेगा। सभी प्रधानाचार्य अग्रिम पंजीकरण ऑनलाइन अपलोड कराए जाने की कार्रवाई पूरी करें। इसके बाद अग्रिम पंजीकरण के लिए कोई मौका नहीं दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...