मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। 60 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में टीचिंग एट राइट लेवल के तहत कक्षा नहीं, बल्कि बच्चे के सीखने के स्तर पर शिक्षकों को अब पढ़ाना होगा। सोमवार से तीन सितंबर तक एससीईआरटी में इसके लिए कार्यशाला होगी, जिसमें शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। जिले से चार शिक्षक राज्यस्तरीय रिसोर्सपर्सन के तौर पर इस कार्यशाला में शामिल होंगे। एससीईआरटी की ओर से इन शिक्षकों का चयन किया गया है।

शिक्षकों का प्रशिक्षण चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में जिले से केशव कुमार, पप्पू कुमार पंकज, कुमार अभिषेक एवं अभिषेक कुमार राज्यस्तरीय रिसोर्सपर्सन के रूप में शामिल होंगे। बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता को मजबूत करने के उद्देश्य से टीएआरएल आधारित शिक्षण को प्रभावी बनाने की दिशा में राज्यस्तर पर महत्वपूर्...