बदायूं, जुलाई 10 -- सैदपुर (बदायूं), संवाददाता। वजीरगंज क्षेत्र में कक्षा दो की छात्रा के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म किया। मंगलवार को हुई इस घटना की पुष्टि गुरुवार को मेडिकल रिपोर्ट में हुई। छेड़छाड़ में लिखे मुकदमे में पुलिस ने पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मंगलवार को मोहल्ले में रहने वाली कक्षा दो की आठ वर्षीय छात्रा दो बजे स्कूल से लौटी थी। घर पर पहुंची तो परिवार के लोग खेत में मक्का तोड़ने गये थे। इसी बीच दोपहर तीन बजे 35 वर्षीय निजाकत अली वहां पहुंचा और घर के बाहर खेल रही छात्रा को बहलाकर नजदीक ही मत्स्य विभाग के खाली पड़े क्वार्टर में ले गया। यह भी पढ़ें- दरिंदों के निशाने पर मासूम, बदायूं में कक्षा दो और पीलीभीत में सात साल की बच्ची से रेप इसी दौरान राहगीरों ने बच्ची को निजाकत ...