आगरा, मार्च 26 -- ब्लॉक क्षेत्र में कक्षा 02 का एक छात्र अपनी प्रतिभा की वजह से चर्चा का विषय बना हुआ है। ये छात्र छोटी सी उम्र में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का नाम करीब एक मिनट में और एक सांस में ही सुना देता है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बतादे कि प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती है। विशेष प्रतिभा किसी भी उम्र के व्यक्ति में हो सकती है। ऐसा ही एक वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना है है। जिसमें एक मासूम सा बच्चा एक सांस में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के नाम सुना रहा है। बताया जाता है कि ये बच्चा कासगंज जिले के ब्लॉक गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव अल्हैपुर स्थित पीएम श्री विद्यालय का कक्षा 02 का छात्र उपदेश है। ये छात्र इन दिनों अपनी प्रतिभा के चलते चर्चा का विषय बना हुआ है। महज छोटी सी उम्र में उपदेश उत्तर प्रदेश ...