सिमडेगा, मई 9 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर उवि में कक्षा दशम के भैया-बहनों, उनके अभिभावकों, एवं आचार्यों के मध्य बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता फूलेश्वर नायक ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य कक्षा दशम के विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा के प्रति जागरूक, अनुशासित एवं आत्मविश्वासी बनाना था।

बैठक का उद्देश्य मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि दशम कक्षा केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि जीवन की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण पड़ाव है। आज का परिश्रम ही आने वाले कल की सफलता का आधार बनेगा। विद्यार्थी यदि नियमित अध्ययन, स्वाध्याय और अनुशासित दिनचर्या को अपनाएँ, तो कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं रहता। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन एवं अन्य अनावश्यक आकर्षणों से दूर रहकर...