मेरठ, अप्रैल 30 -- वेस्ट एंड रोड स्थित दीवान पब्लिक स्कूल में कक्षा छह से आठ तक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सत्र 2025-26 अकादमिक एक्सीलेंस सम्मान समारोह में कक्षा छह से आठ तक टॉप अचीवर्स व 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर जूनियर हेड बॉय शुभ धसमाना, जूनियर हेड गर्ल प्रणवी सिसोदिया, असिस्टेंट जूनियर हेड बॉय कार्तिक गर्ग, असिस्टेंट जूनियर हेड गर्ल रुद्राणी राणा ने अनुशासन समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ कर्तव्य पालन और विद्‌यालय के प्रति पूर्ण निष्ठा की शपथ ली। मौके पर निदेशक एचएम राउत व प्रधानाचार्य वीके मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। यह भी पढ़ें- सेंट मेरीज स्कूल नोवामुंडी में दीक्षांत समारोह का आयोजन मौके पर अभिभावक भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस...