लातेहार, मार्च 15 -- बेतला प्रतिनिधि । क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से सातवीं के विद्यार्थियों की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। परीक्षा के अंतिम दिन पहली पाली में कक्षा एक से सात के विद्यार्थियों ने गणित की,जबकि दूसरी पाली में कक्षा छह और सात के विद्यार्थियों ने संस्कृत विषय की परीक्षा दी। इसबारे में परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त होने की बात बताते सरईडीह संकुल के सीआरपी श्याम मनोहर यादव और दिलीप पांडेय ने कहा कि अब उत्तर-पुस्तिकाओं का शिक्षकों द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा और तय समय पर परिणाम की घोषणा की जाएगी।इधर परीक्षा संपन्न होने पर बच्चे काफी खुश दिखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...