हरदोई, सितम्बर 30 -- हरदोई। बीएसए प्रभात मिश्रा ने बताया कि जनपद में संचालित कक्षा एक से कक्षा आठ तक के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों का संचालन एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक विद्यालयों के संचालन का समय निर्धारित किया गया है। प्रार्थना सभा योगाभ्यास सुबह नौ से 9:15 बजे तक व मध्यावकाश 12 से 12:30 बजे तक होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...