भागलपुर, मार्च 31 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले के सभी प्रारंभिक सरकारी विद्यालयों में सोमवार को अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी की थीम थी- प्रवेश से प्रगति तक विद्यालय एवं अभिभावक साथ-साथ। संगोष्ठी के दौरान कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षा के परिणाम जारी किए गए। वहीं अभिभावकों के बीच छात्रों के प्रगति पत्रक को भी वितरित किया गया। कई विद्यालयों में टीचिंग लर्निंग मेथड की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कुछ अभिभावकों ने भी संगोष्ठी के दौरान अपने सुझाव व समस्याएं रखीं। इधर, मिरजानहाट स्थित बिहार कन्या मध्य विद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में कई अभिभावकों ने भाग लिया l संगोष्ठी के दौरान छात्र-छात्राएं व अभिभावक अपने रिजल्ट से प्रसन्न दिखे। जिन छात्रों ने बेहतर परिणाम प्राप्त किए थे उन्हें पुरस्कृत किया गया। जिन छात्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.